फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में एसपीओ का शव खेतों में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र के गांव कोठे सलेहड़ में खेतों एक एसपीओ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामे के लिए उपजिला अस्पताल बिश्नाह भेज दिया। उसकी पहचान शीशान कुमार पुत्र रुई दास बेल्ट नम्बर 634/एसपीओ जे निवासी कोठे सलेहड़ के रूप में हुई है। मीरां साहिब थाने में तैनात यह एसपीओ एक दिन की छुट्टी लेकर घर आया था। थाना प्रभारी हरजीत सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही इसे उपजिला अस्पताल बिश्नाह के बाद कोविड-19 टेस्ट के लिए जीएमसी जम्मू भेजा गया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें