मोटरसाइकलों की टक्कर में घायल अस्पताल में उपचाराधीन।
आरएस पुरा। दीवानगढ सड़क मार्ग पर मंगलवार दोपहर को मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने हादसे के संबंध में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने इन तीनों घायलों को आरएस पुरा उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। इन तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया। घायलों की पहचान बलकार चंद पुत्र सरदारी लाल गांव बडियाल काजिया, प्रेम चंद पुत्र संसार चंद निवासी गांव टिंडे व तृप्ता देवी पत्नी राम लाल निवासी पत्नि राम लाल निवासी दीवानगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।