फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनाब से मिला श्रमिक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। पंचायत अंबारां के गांव चद्रा के चिनाब दरिया से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया, और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव चद्रा में शनिवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने चिनाब दरिया में एक व्यक्ति का शव बहते देखा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, जिस उसकी पहचान बिट्टू राम (52) निवासी पंचैरी उधमपुर के रूप में हुई। मृतक कटड़ा में लेबर का काम करता था, वह तीन दिन से लापता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया चिनाब दरिया में मिले शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, और जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें