फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली की खस्ता हालत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव कल्याणा प्लाट के लोगों ने शनिवार को गली की खस्ता हालत को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने कहा कि उनकी गली की हालत को जल्द से जल्द सुधारा जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं, जिन्होंने कहा कि गली की खस्ता हालत के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात होने पर बच्चे स्कूल तक नहीं जा पाते। प्रदर्शन में शामिल स्थानीय निवासी राजेंद्र कुमार, मांगता सिंह, रोशन लाल, दर्शन सिंह, राजिंदर सिंह आदि ने कहा कि उनकी गली की हालत कई वर्ष से खस्ता बनी है। गली की हालत को सुधारने के लिए किसी ने भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। इसके चलते उन्हें मजबूर होकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उनके साथ बड़े-बड़े वादे किए गए कि उनकी गली को पक्का कर दिया जाएगा, लेकिन किसी ने भी उनकी इस मांग को पूरा नहीं किया। गांव के लोगों ने बताया कि उक्त गली कबीर मंदिर के साथ-साथ स्कूल तथा गुरुद्वारा साहिब को भी जाती है लेकिन गली की खस्ता हालत होने के कारण लोगों का वहां से गुजरना तक मुश्किल बना हुआ है।
विज्ञापन

जरा सी बारिश होने पर सारा पानी गली में जमा हो जाता है जिस कारण लोगों का जहां से चलना भी मुश्किल हो जाता है और बच्चे स्कूल तक नहीं जा पाते। उन्होंने कहा कि पंचायत में अन्य जगहों पर विकास कार्य हो रहे हैं, लेकिन उनकी गली की तरफ किसी का कोई ध्यान नहीं जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द उनकी गली की हालत को सुधारा नहीं किया तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदार मौजूदा सरकार एवं संबंधित विभाग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें