फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीपुर गांव के पास मिले शव की पहचान नहीं हो सकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। गांव देवीपुर के पास रविवार को मिले अज्ञात शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने पहचान के लिए उप जिला अस्पताल में शव रखा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रविवार शाम को गांव देवीपुर के पास चौराहे पर एक व्यक्ति के बेसुध पड़े होने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल में पहचान के लिए रखवा दिया। शव की पहचान नहीं हो सकी। उसकी उम्र 55 से 60 के बीच बताई जा रही है। मृतक प्रवासी मजदूर बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कुछ प्रवासी लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें