अखनूर। बराल बिरादरी के देव स्थान गांव मावा और बसवां में होने वाले अर्द्धवार्षिक मेले को रद्द कर दिया है। इसकी जानकारी देते हुए ऑल इंडिया बराल बिरादरी के प्रधान मंगल बराल ने बताया कि गांव मावा में 25 मई और गांव बसवां में 26 मई को देव स्थान में हर साल होने वाले मेले का आयोजन कोरोना वायरस के चलते रद्द कर दिया है। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और पूजा अर्चना करते हैं। लेकिन, इस बार लोग घरों में ही पूजा करके आशीर्वाद लें। संवाद