सात वर्ष की मासूम के साथ रेप के आरोप में पुलिस ने मौलवी को हिरासत में लिया है। आरोपी बच्चों को कुरान पढ़ाता है। आरोपी की पहचान शहनवाज हुसैन निवासी चिताल घंटा वेस्ट बंगाल के रूप में हुई है। पुलिस ने धारा 376 में मामला दर्ज कर किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के कटल बटाल स्थित क्षेत्र के मदरसे में चार महीने से पढ़ा रहा है। सोमवार सुबह क्षेत्र की ही सात वर्षीय बच्ची मदरसे में पढ़ने आई। उसे अकेला पाकर मौलवी ने उससे गलत हरकत कर दी। दर्द से कराहती हुई बच्ची जब घर पहुंची तो मां के पूछने पर उसने सारी घटना को बताया। इसके बाद परिजनों ने नगरोटा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया। बच्ची का मेडिकल करवाया गया है। मंगलवार को पुलिस ने मौलवी को दबोच लिया।
एसपी रूरल शिवदीप सिंह जमवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज करने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई थी। आरोपी मौलवी का चाचा भी नगरोटा क्षेत्र में मदरसे में पढ़ाता है। वहीं इसे यहां लेकर आया था।