फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मेटाडोर में नियमों की उतार दी वर्दी, बिना वर्दी बस भगा रहे चालक, परिचालक भी सामान्य कपड़ों में बैठा रहें सवारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दिन-ब-दिन बदहाल होती जा रही है। सबसे बड़ी वजह मेटाडोर चालकों की बेलगाम मनमानी और ट्रैफिक पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली है। प्रमुख इलाकों बिक्रम चौक, सतवारी, कनाल रोड, पुराना शहर सहित व्यस्त मार्गों पर रोजाना नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बिना वर्दी के कई चालक बीच सड़क मिनी बस रोककर सवारियां उठा रहे हैं जिससे लंबा जाम और अव्यवस्था पैदा होती है।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि परिचालक भी सामान्य कपड़ों में काम रहे हैं। रास्ते मेें कहीं भी मेटाडोर रोकने से न केवल ट्रैफिक बाधित हो रहा है बल्कि आम लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है। हाल ही में मुख्य इलाकों में कई हादसे मेटाडोर चालकों की बेलगामी से हो चुके हैं। इसके बाद भी पुलिस और प्रशासन लापरवाह रवैया अपनाए हुए है।
लोगों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद मेटाडोर चालकों की मनमानी पर लगाम नहीं लग रही। हालात ऐसे हैं कि कई बार पुलिस कर्मियों के सामने ही नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जाती हैं। सरकार का दरबार मूव होते ही ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रैफिक पुलिस सख्त निगरानी करे तथा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें