फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishno Devi Yatra: माता वैष्णो देवी यात्रा फिर बहाल... पंजीकरण शुरू, कटरा में उमड़े श्रद्धालुओं में उत्साह

Fri, 19 Sep 2025 03:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा

सार

श्राइन बोर्ड ने घोषणा की है कि हेली सेवा का उपयोग करने के इच्छुक तीर्थयात्रियों को हेलीकॉप्टर के लिए टिकट बुक करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
कटड़ा: मां वैष्णो धाम - फोटो : एक्स/श्राइन बोर्ड सीईओ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खराब मौसम के कारण कुछ समय के लिए स्थगित माता वैष्णो देवी यात्रा बृहस्पतिवार को फिर बहाल कर दी गई और इसके लिए पंजीकरण भी शुरू हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार के साथ कल सुबह यात्रा फिर से शुरू हो गई और यह सुचारू रूप से चल रही है। 

विज्ञापन


इससे पहले, भूस्खलन और भारी बारिश के कारण यह तीर्थयात्रा 22 दिन तक स्थगित रही थी और इसे बुधवार को बहाल किया गया। हालांकि, खराब मौसम के कारण बुधवार शाम को इसे फिर रोक दिया गया था।

श्राइन बोर्ड ने घोषणा की है कि हेली सेवा का उपयोग करने के इच्छुक तीर्थयात्रियों को हेलीकॉप्टर के लिए टिकट बुक करने के लिए कहा गया है। माता वैष्णोदेवी मंदिर के आधार शिविर कटरा में उमड़े श्रद्धालुओं ने तीर्थ यात्रा फिर शुरू होने पर खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें