फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पहल: श्रीनगर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन, 51 जोड़े शादी के बंधन में बंधे

Thu, 21 Jul 2022 11:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कार्यक्रम आयोजित करने वाले मुजम्मिल नजीर ने बताया कि समारोह में 51 जोड़ों की शादी कराई गई, जोकि घाटी के विभिन्न जिलों से थे। उन्होंने बताया कि पहले जोड़े खुद को संगठन के साथ पंजीकृत करते हैं।
विज्ञापन
श्रीनगर में शादी समारोह के दौरान मौजूद लोग - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर के बाबा डेंब इलाके में वीरवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 51 जोड़े शादी के बंधन में बंध गए। आयोजन एनजीओ वुई द हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया था। एनजीओ पिछले 7 वर्षों में 610 जोड़ों की शादी करवा चुकी है।

विज्ञापन


एनजीओ के एक सदस्य मुजम्मिल नजीर ने बताया कि समारोह में 51 जोड़ों की शादी कराई गई, जोकि घाटी के विभिन्न जिलों से थे। उन्होंने बताया कि पहले जोड़े खुद को संगठन के साथ पंजीकृत करते हैं।

इसके बाद उनके द्वारा दिए गए विवरणों को सत्यापित करने के बाद शादी की व्यवस्था की जाती है। उन्होंने कहा कि इससे पहले इस वर्ष 23 मार्च को 31 जोड़ों की शादी कराई गई थी। इस काम में लोग भी फाउंडेशन की मदद करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें