संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेरा। शहीद हवलदार प्रगट सिंह पुत्र अतर सिंह का शव बीती देर रात पैतृक गांव नारीया पहुंच गया। शव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। हवलदार शहिद प्रगट सिंह (36) सेना की 5 सिख बटालियन (मणिपुर) में कार्यरत था, बटालियन में ड्यूटी के दौरान जवान की मौत हो गई थी। शहीद के शव को सैन्य वाहन में फूलमालाओं से सजाकर लाया गया। दोपहर शहीद की शव यात्रा में परिजनों के साथ-साथ भारी संख्या में भीड़ रही। सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया।