फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो दुकानों के टूटे ताले, नकदी व सामान चोरी

Tue, 16 Apr 2024 06:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के बॉर्डर मार्ग बाजार में मुख्य चौक सांबा के पास बीती रात चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी चुरा ली। मोहित परगाल पुत्र भूषण परगाल निवासी वार्ड 12 चक मंगा रकवाल सांबा ने बताया कि बीती रात चोरों ने दुकान में घुस कर चोरी को अंजाम दिया है। चोरों ने दुकान से करीब 20 हजार रुपये और कुछ कॉस्मेटिक सामान चोरी कर लिया है। वहीं एक अन्य दुकान के भी ताले टूटे पाए गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें