अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। त्रिकुटा नगर में रहने वाले मार्बल व्यापारी के घर चोरों ने सेंध लगा दी। लाखों की नकदी और सोने के गहने चोरी कर लिए। व्यापारी परिवार के साथ कश्मीर घूमने गया था, जिसका फायदा चोरों ने उठा लिया।
शुक्रवार को जब राजेश जैन घर पहुंचे तो उन्होंने अलमारियों की जांच में पाया कि पांच लाख की नकदी और सोने के गहने गायब हैं। अहम बात यह है कि अलमारी और लॉकर के ताले लगे थे। राजेश ने पुलिस को बताया कि चार तालाें को पहले खोला गया। एक ताला नंबर वाला था, वो भी खोला गया। हैरानी की बात है कि चोरों ने तालेे खोले और बाद में फिर बंद कर दिए। बहरहाल, पुलिस भेदी और अन्य एंगल से जांच में जुटी हुई है। मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।