फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: बस पलटने से आईटीबीपी के 4 जवान घायल, अस्पताल में भर्ती

Fri, 05 Apr 2019 10:09 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बस पलटने से 4 लोग घायल
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में एक बड़ी घटना होने से बच गई। शुक्रवार तड़के सुबह दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के चवलगाम इलाके में एक बस पलट गई। इस दौरान आईटीबीपी के 4 जवान घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


कुलगाम स्टेशन हाउस के अधिकारी ने बताया कि वाहन चवालगाम में सड़क पर फिसल गया, जिससे आईटीबीपी के 4 जवान घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

एसआरटीसी की बस पर हमला, बाल-बाल बचा चालक
शोपियां के तरकवंगम इलाके में एसआरटीसी की बस पर हमला किया गया। इसमें चालक बाल-बाल बच गया। चालक जम्मू जिले के आरएस पुरा का रहने वाला है। उसने बताया कि वह बालपोरा सीआरपीएफ कैंप से सीआरपीएफ कर्मियों को लेने जा रहा था। उसकी ड्यूटी चुनाव के लिए कर्मियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की है। वह रास्ते में था। जब तरकवंगम इलाके में पहुंचा तो बस पर फायरिंग कर दी गई। इससे बस सड़क पर पलट गई। वह किसी तरह से वहां से जान बचाकर भागा। उल्लेखनीय है कि वीरवार की रात आतंकियों ने बस पर हमला कर दिया था। उन्हें लगा कि इसमें सीआरपीएफ के जवान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें