जम्मू। नेकां से कई पूर्व सैनिक पहाड़ी नेता समर्थकों के साथ शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी मुख्यालय जम्मू में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने वालों में नेकां नेता एवं पूर्व सैनिक फैयाज अहमद शेख, अल्ताफ अहमद आदि हैं।
भाजपा ज्वॉइनिंग कमेटी के संयोजक बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि यह भाजपा ही है, जिसने हर किसी के कल्याण की परवाह की और हर व्यक्ति को छत, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रदान की हैं। पार्टी नेता मुनीश शर्मा ने कहा कि भाजपा सभी का घर है। अभिजीत जसरोटिया ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस, नेकां और पीडीपी जैसी पार्टियों के नेतृत्व वाली सरकारों ने झूठे वादों के साथ लोगों को गुमराह किया। रंजोध सिंह नलवा ने कहा कि सभी क्षेत्रों और धर्मों के लोगों ने मोदी सरकार की नीतियों पर भरोसा किया है। ब्यूरो