केंद्र सरकार और स्थानीय प्रशासन की ओर से कश्मीर घाटी के कई इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी चेतावनी में कहा गया है कि चोकीबल- टंगधार, केरन सेक्टर, गुरेज, नौगाम कईया, मचेल सेक्टर, कुपवाड़ा, बारामुला, बांदीपोरा के अलावा द्रास सेक्टर में हिमस्खलन की आशंका है।
मंत्रालय ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों से शनिवार शाम पांच बजे तक हिमस्खलन की आशंका वाले इलाकों में नहीं जाने, रात में बाहर नहीं निकलने और तमाम अन्य जरूरी एहतियात बरतने की हिदायत दी है।