फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रस्सी पकड़ पानी में लगाई छलांग, गले में फंसने से मनवाल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। नाले में नहाते हुए 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। मामला झज्जर कोटली के मनवाल क्षेत्र का है। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार गांव नंगोला जिंद्राह का पन्नू कुमार भाई के साथ नाले में नहा रहा था। पास ही पेड़ था, जिसकी टहनियों पर रस्सी बांध रखी है। अक्सर बच्चे रस्सी को पकड़ पानी में छलांग में लगाते हैं। इसी तरह पन्नू रस्सी पकड़ कर छलांग लगाने लगा जो गले में फंस गई। पानी में जाने की जगह वह फंदे से लटक गया। उसका भाई पास खड़ा था। वह मदद के लिए चिल्लाया। कुछ लोग मौके पर पहुंचे और जब तक उसे रस्सी से नीचे उतारते, तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसका पिता शादियों और अन्य समारोह में ढोल बजाने का काम करता है।
विज्ञापन


छन्नी फाटक के पास मृत मिला व्यक्ति

जम्मू। छन्नी फाटक के पास रविवार देर शाम एक व्यक्ति मृत मिला। मृतक की पहचान कुलवीर सिंह निवासी राजपुरा सुभाष नगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कुलवीर सिंह घायल अवस्था में फाटक के पास बेसुध पड़ा था। इसके बाद उसे जीएमसी पहुंचाया गया। जांच में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें