केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनिका गांधी ने कश्मीर घाटी में एक गर्भवती महिला के पास सही समय पर मदद भेज कर उसकी जान बचाई।
मेनिका गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया कि कश्मीर के मरतग्राम इलाके में एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ी से जूझ रही थी।
काफी वक्त तक महिला को इलाज नहीं मिलने पर उसने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनिका गांधी ने मदद की गुहार लगाई। मामला संज्ञान में आने के बाद तुरंत हरकत में आए मंत्रालय के अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर सोशल वेलफेयर विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधा।
सोशल वेलफेयर अधिकारियों ने तुरंत स्थानीय विधायक, एसपी और ब्लाक चिकित्सा अधिकारी को जल्द से जल्द महिला तक मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। जिस पर एसपी हंदवाड़ा ने महिला चिकित्सा के साथ एंबुलेंस को मौके पर भेज कर महिला की मदद की। मेनिका गांधी ने बाद में ट्विट कर महिला के सुरक्षित होने की जानकारी दी।
Received a request for help for a woman in her ninth month of pregnancy in Maratgram, Kashmir. /1
— Maneka Gandhi (@Manekagandhibjp) July 28, 2016
The details of the woman & her family were given to SP Handwara, who arranged for an ambulance with a lady doctor to bring her to Handwara/5
— Maneka Gandhi (@Manekagandhibjp) July 28, 2016
The woman is now safe and has been assured all help. /6
— Maneka Gandhi (@Manekagandhibjp) July 28, 2016