फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गट्टू डोर की चपेट में आने से व्यक्ति घायल, गले पर लगे 20 टांके

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल को बिश्नाह के अस्पताल में भर्ती कराया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। क्षेत्र में नोगरां गांव के पास रिंग रोड पर सोमवार शाम गट्टू डोर की चपेट में आने से मीरां साहिब निवासी 52 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके गले और हाथ पर चोटें आईं। घायल को उपचार के लिए बिश्नाह उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल उपचार करते हुए उनके गले पर करीब 20 टांके लगाए।
जानकारी के अनुसार, राजेंद्र प्रसाद मोटरसाइकिल से अपने काम पर जा रहे थे। जैसे ही वह नोगरां रिंग रोड के पास पहुंचे, अचानक गट्टू डोर उनके गले में फंस गई। डोर की चपेट में आने से उनका गला कट गया और हाथ पर भी चोटें आईं। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में बिश्नाह उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद घायल के भाई ने पुलिस प्रशासन से गट्टू डोर की बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद इस तरह की खतरनाक डोर की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें