रामबन। मंगलवार रात जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मगरकोट के पास ट्रक के खाई में गिरने से चालक की व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक जम्मू से श्रीनगर की और जा रहा ट्रक (आरजे14जीजी-4606) जब मगरकोट इलाके में पहुंचा तो अनियंत्रित हो कर खाई में जार गिरा। घटना की जानकारी मिलने के बाद रामसू पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान के दौरान ट्रक के अंदर से शव बरामद किया। मृतक चालक की पहचान रविंद्र कुमार (37) पुत्र खुशी राम निवासी मुंबई के रूप में हुई है।