फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूली वाले मंदिर के उत्थान और विकास पर किया विचार-विमर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के पूली वाले राम मंदिर में मंदिर कमेटी सदस्यों की बैठक हुई। बैठक कमेटी अध्यक्ष शिव सराफ की अगुवाई में हुई। उपस्थित सदस्यों ने मंदिर के उत्थान और विकास पर अनेक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर भंडारा अयोजित करने की रूपरेखा तैयारी की गई। अध्यक्ष शिव सराफ ने कहा कि मंदिर के उत्थान और विकास के लिए सभी भक्तों और लोगों का सहयोग जरूरी है। इसमें मंदिर परिसर का निर्माण सहित मंदिर में अन्य विकास कार्य कराना है। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर भंडारा लगाया जाएगा। बैठक में शिव महाजन, अशोक शास्त्री, पुरुषोत्तम शर्मा, किशोर कुमार, पवन शर्मा, अजीत सिंह, पवन शर्मा, चमन गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें