जम्मू। रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन पर एक व्यक्ति पूजा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। वारदात सोमवार दोपहर की है। बताया जा रहा है कि ट्रेन वाशिंग के बाद निकल रही थी। तभी व्यक्ति चपेट में आ गया। ब्यूरो
सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल घायल
जम्मू। रेलवे पुलिस जम्मू में तैनात एक हेड कांस्टेबल सड़क हादसे में घायल हो गया। उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया है। चट्ठा का रहने वाला शाहिद अहमद जीआरपी में तैनात है। सोमवार को बाइक पर जाते वक्त वेव माॅल जम्मू नरवाल के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी। ब्यूरो
हादसे में बाइक सवार की मौत
जम्मू। कटड़ा के पास एक बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक सलीम अहमद किश्तवाड़ का रहने वाला था। सोमवार को सलीम की कटड़ा के पास बाइक स्लिप हो गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जीएमसी में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ब्यूरो
फलायं मंडाल में फिर खेतों से 7 पंपसेट चोरी
जम्मू। सतवारी के फ्लायं मंडाल क्षेत्र में एक बार फिर पानी के पंपसेट चोरी हो गए। हफ्ते में यह दूसरी वारदात है। बताया जा रहा है कि 7 खेतों से 7 ही पंपसेट चोरी हुए हैं। इसके पहले 5 पंपसेट चोरी हुए थे। अभी दो दिन पहले ही पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को पकड़ा था, लेकिन इनके पकड़े जाने के अगले ही दिन फिर से पंपसेट चोरी हो गए। पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। ब्यूरो