फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: राजोरी हमले पर बोले खड़गे- सभ्य समाज में आतंक का कोई स्थान नहीं

Tue, 03 Jan 2023 01:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार पीटीआई, जम्मू कश्मीर

सार

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आतंकवाद का एक सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। राष्ट्र इस मुद्दे पर एक साथ है। हम अपने सुरक्षा बलों के साथ खड़े हैं जो जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से साहसपूर्वक लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू-कश्मीर के राजोरी में एक के बाद एक हुए दो आतंकवादी हमलों पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में आतंकवाद का कोई स्थान नहीं है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'जम्मू कश्मीर के राजोरी में दो आतंकवादी हमलों से बेहद दुखी हूं। इसमें दो बच्चों सहित 6 अनमोल जीवन खो गए हैं और 15 लोग घायल हो गए हैं। हम प्रदेश में विशेष रूप से कश्मीरी पंडितों के खिलाफ हो रहे जघन्य आतंकी हमलों की निंदा करते हैं।'

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'आतंकवाद का एक सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। राष्ट्र इस मुद्दे पर एक साथ है। हम अपने सुरक्षा बलों के साथ खड़े हैं जो जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से साहसपूर्वक लड़ रहे हैं।' उन्होंने हमलों में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

रजौरी के ढांगरी गांव में सोमवार को हुए विस्फोट में समीक्षा शर्मा (16) और विहान कुमार शर्मा (4) की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका रविवार को हमले के शिकार प्रीतम लाल के घर के पास हुआ। दोनों हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। इससे पहले रविवार शाम गांव के तीन घरों में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई थी। 15 घंटे बाद, गांव में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) फट गया, जिससे चचेरी बहन समीक्षा और विहान की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें