ज्यौड़ियां। जाट समुदाय की पप्पी बिरादरी की तरफ से बुधवार को मेल का आयोजन धूमधाम से किया गया। बिरादरी के सैकड़ों लोगों ने पहुंच कर दाती सियाबती स्थान गांव जटां के कोठे थाती में पहुंच कर आशीर्वाद लिया। मेल का आयोजन बिरादरी के प्रधान सूरम सिंह की देखरेख में किया गया। इस मौके पर कैप्टन प्रेम सिंह, बनारसी सिंह, गुरदीप सिंह, रिटायर्ड कैप्टन रोशन लाल, तरसेम सिंह, खाद्य व आपूर्ति विभाग के डीओ जम्मू खमेन्दर सिंह, जेई सौदागर सिंह, गिरधारी लाल, मदन सिंह सहित बिरादरी के सभी लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
मेल के मौके पर बिरादरी के प्रधान सूरम सिंह ने बिरादरी के सभी लोगों से आपस में एकता और भाईचारे को कायम रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपसी एकता और भाईचारे से ही समाज का विकास होता है। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।