फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हेरोइन और लाखों की नकदी के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, चार अमृतसर के

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला पुलिस ने नशा तस्कर और उसके चार मददगारों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लाखों की नकदी, हेरोइन और तेजधार हथियार टोका बरामद किया गाया है। पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुख्य हेरोइन सप्लायर फरमान अली उर्फ मुन्ना निवासी बलोल खड्ड बाड़ी ब्राह्मणा, शुभम उर्फ शुबी निवासी लाहोरी गेट अमृतसर, सुखचैन सिंह उर्फ बोबी, बबलू उर्फ रॉकी निवासी छहर्टा अमृतसर और मोहित शर्मा निवासी चावल रोड अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार कि फरमान अली उर्फ मुन्ना को चिट्टे के बदले में पंजाब स्थित बड़े हेरोइन तस्कर को अवैध रूप से 4.50 लाख की बड़ी धनराशि हस्तांतरित करने और भारी कैश रखने की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 129000 रुपये और 28 हजार रुपये की हेरोइन बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार कि आरोपी मुन्ना बलोल खड्ड से काम कर रहा था और सांबा के साथ-साथ आसपास के जिलों के छोटे नशा तस्करों और आदी युवाओं को हेरोइन की आपूर्ति कर रहा था। पंजाब के चार कट्टर अपराधी हेरोइन तस्करों के मददगार हैं। इन्हें सांबा में तेजधार टोका और 1.15 लाख रुपये की करंसी के साथ पकड़ा है। अतिरिक्त एसएसपी सांबा सुरिंदर चौधरी मामले की जांच की निगरानी कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा बेनाम तोश ने कहा कि पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। एक साल में 85 नार्को तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें