जम्मू। जिला सांबा के युवाओं के लिए होम स्टे उद्यमिता विकास कार्यक्रम स्कूल आफ बिजनेस स्टडीज में विकास पाठ्यक्रम का शुभारंभ प्रो. संजीव जैन और अभिषेक शर्मा ने किया। संकल्प के तहत जिला कौशल समिति सांबा और स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
उन्होंने कहा कि जिला कौशल समिति सांबा और स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज की वर्तमान पहल युवा उद्यमियों को विविध कौशल में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करेगी। उपायुक्त सांबा ने बताया कि जिला में क्षमता निर्माण और कौशल पहल के तहत यह परियोजना कौशल विकास और सांबा में युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम (एसडीवाईईपी) मुख्य रूप से होमस्टे उद्यमिता विकास कार्यक्रम पर ध्यान दे रही है। घरों को होमस्टे बनाएं और आतिथ्य उद्योग में कॅरियर विकसित करें। इस क्षमता निर्माण परामर्श परियोजना का लक्ष्य सफल उद्यमियों का निर्माण करना है जो बदले में अपने व्यवसाय के लिए दूसरों को रोजगार देंगे। इस मौके पर डॉ. शाहिद मुश्ताक ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन पारित किया।