फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर, देखें लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य के शिक्षा विभाग में शिक्षा के स्तर में सुधार करने के लिए पिछले चार दिनों में शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों और शिक्षकों की ट्रांसफर हुई है। 19 अधिकारियों और 175 शिक्षकों को ट्रांसफर करके उन स्कूलों में भेजा गया है, जहां शिक्षकों की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन


ट्रांसफर किए मास्टर और टीचर ग्रेड के शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने इंचार्ज लेक्चरर बनाकर हायर सेकेंडरी स्कूलों में भेजा है। इसके अलावा बड़े पैमाने पर कई जिलों में इंचार्ज सीईओ की ट्रांसफर की गई है।

शिक्षक से इंचार्ज लेक्चरर बने
पोलिटिक्ल साइंस के विषय के लिए 22 सोशालजी के लिए पांच, फिजिक्स के लिए 15, मैथमेटिक्स के लिए 10, एजूकेशन के लिए 48, इकनामिक्स के लिए नौ, केमिस्ट्री के छह, अंग्रेजी के लिए 17 और अन्य विषयों के लिए 43 मास्टर व शिक्षक ग्रेट शिक्षकों को इंचार्ज लेक्चरर बनाकर हायर सेकेंडरी स्कूलों में भेजा गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन अधिकारियों की भी हुए ट्रांसफर

शिक्षा विभाग में अधिकारियों की भी बडे़ पैमाने पर ट्रांसफर की गई है। इंचार्ज प्रिंसिपल डाइट प्रिंसिपल दर्शन लाल को इंचार्ज फील्ड एडवाइजर एसआईई श्रीनगर बनाकर ट्रांसफर किया है। इंचार्ज प्रिंसिपल डाइट बनिहाल बहादुर सिंह को इंचार्ज प्रिंसिपल डाइट राजोरी, इंचार्ज प्रिंसिपल डाइट बीरवाह सेवा राम को इंचार्ज प्रिंसिपल डाइट सांबा, इंचार्ज सीइओ कुलगाम शमश-उ-दीन को इंचार्ज प्रिंसिपल डाइट बांडीपोरा, इंचार्ज फील्ड एडवाइजर एसआईई जम्मू ओपी भगत को इंचार्ज प्रिंसिपल डाइट अनंतनाग, इंचार्ज प्रिंसिपल डाइट श्रीनगर मुंशी मोहम्मद जावेद को इंचार्ज प्रिंसिपल डाइट सोपोर, इंचार्ज सीईओ शोपियां मोहम्मद अब्दुल्ला शाह को इंचार्ज फील्ड एडवाइजर एसआईई श्रीनगर, इंचार्ज प्रिंसिपल डाइट अनंतनाग तरसीम राज को इंचार्ज प्रिंसिपल डाइट बसोहली बनाकर ट्रांसफर किया गया है।

इंचार्ज सीईओ रियासी अशोक कुमार को इंचार्ज फील्ड एडवाइजर एसआईई श्रीनगर, इंचार्ज सीईओ उधमपुर बलबीर सिंह को इंचार्ज सीईओ कठुआ, इंचार्ज प्रिंसिपल डाइट सांबा जे कुमार को इंचार्ज प्रिंसिपल डाइट बीरवाह, इंचार्ज सीईओ अनंतनाग गुलाम रसूल शाह को इंचार्ज सीईओ कुलगाम, इंचार्ज सीईओ कठुआ टीआर मगोत्रा को इंचार्ज प्रिंसिपल डाइट शोपियां, इंचार्ज सीईओ रामबन मोहम्मद अशरफ राठौर को इंचार्ज प्रिंसिपल डाइट कुलगाम, इंचार्ज फील्ड एडवाइज एसआईई जम्मू बृजल सलगोत्रा को इंचार्ज को-आर्डिनेटर एसआईई श्रीनगर, नाथ राम को इंचार्ज फील्ड एडवाइजर एसआईई जम्मू और मोहम्मद शरीफ को इंचार्ज सीईओ रामबन बनाकर ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें