जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए पचास अधिकारियों को इधर से उधर किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए स्थानों पर योगदान देने के लिए कहा गया है। इसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कमांडेंट, उप कमांडेंट, एसओ व पुलिस अधीक्षक शामिल हैं।
मोहम्मद आफताब मीर को एसपी सीआईडी एसबी कश्मीर, एजाज अहमद जरगर को एसपी अवंतीपुरा, ताहिर अशरफ भट्टी को एसपी सीआईडी सीआई कश्मीर, फारूक केसर मलिक को एसपी सीआईडी हेडक्वार्टर, नरेश सिंह को अतिरिक्त एसपी शोपियां, राज कुमार को एसपी एपीसीआर कश्मीर, मुब्बशर हुसैन को एसपी एसआईए कश्मीर, इफरोज अहमद को उपकमांडेंट आईआर 6 बटालियन, परवेज अहमद को उपकमांडेंट 2 महिला बटालियन श्रीनगर बनाया गया है।
तिलक राज को उपकमांडेंट आईआर 7 बटालियन, शकील रहमान भट्ट को अतिरिक्त एसपी हेडक्वार्टर डोडा, अमित वर्मा को एसपी वेस्ट श्रीनगर, मुनीश कुमार को उपकमांडेंट आईआर 24 बटालियन, नरेंद्र सिंह परिहार को उपकमांडेंट आईआर 22 बटालियन, कर्णवीर सिंह को उपकमांडेंट आईआर 19 बटालियन, राजेंद्र सिंह राही को उपकमांडेंट आईआर 19 बटालियन में तैनाती मिली है।
अब्दुल खालिद को अतिरिक्त एसपी एसआईए कश्मीर, बीके गंजू को उपकमांडेंट आईआर 14 बटालियन, मोहम्मद अफजल को उपकमांडेंट जेकेएपी 3 बटालियन, मसूद अहमद को उपकमांडेंट जेकेएपी 3 बटालियन, शेख जफरुल्लाह को एसपी एचआर सीआईडी हेडक्वार्टर, पवन कुमार को उपकमांडेंट जेकेएपी 4 बटालियन, फारूक अङमद को उप कमांडेंट आईआर 9 बटालियन, फैयाज अहमद को उपकमांडेंट आईआर 8 बटालियन, शब्बीर अहमद खान को अतिरिक्त एसपी (हाईवे) काजीकुंड और जहूर अहमद को उपकमांडेंट जेकेएपी 12 बटालियन बनाया गया है।