फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 आईपीएस और 46 केपीएस अफसरों के तबादले

Sat, 08 Feb 2020 12:33 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कई दिनों से पुलिस अफसरों के ट्रांसफर की चर्चाओें पर शुक्रवार को गृह विभाग ने विराम लगा दिया। बड़े स्तर पर तबादले करते हुए 14 आईपीएस और 46 केपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया। 
विज्ञापन


कठुआ के एसएसपी श्रीधर पाटिल जम्मू के नए एसएसपी बनाए गए हैं। पुलवामा के एसपी चंदन कोहली को राजोरी का एसपी बनाया गया है। 2016 बैच की आईपीएस अफसर पीडी नित्य को एसपी नार्थ जम्मू बनाया गया है।

प्रतीक्षारत आईपीएस अफसर आईजी गरीब दास को पुलिस मुख्यालय, बसंत रथ को आईजी होमगार्ड, अमित कुमार को डीआईजी आर्म्ड पुलिस जम्मू, एसएसपी जम्मू तेजिंदर सिंह को पुलिस मुख्यालय में एआईजी पॉलिसी, इम्तियाज इस्माइल पर्रे-एसएसपी क्राइम कश्मीर।
विज्ञापन


रईस अहमद भट्ट को एआईजी ट्रांसपोर्ट पुलिस मुख्यालय, संदीप चौधरी को एसपी अनंतनाग, आशीष मिश्रा को एसपी पुलवामा, एसपी नार्थ जम्मू अमृतपाल को एसपी शोपियां, सुदीप चक्रवर्ती को एसपी हंदवाड़ा और शीमा कस्बा एसपी ईस्ट श्रीनगर नियुक्त की गई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

अमित जम्मू ट्रैफिक के एएसपी, गनेई एसपी पुलिस जम्मू मुख्यालय

पुलिस महकमे ने आईपीएस अफसरों के अलावा बड़े स्तर पर केपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। एसपी से लेकर कमांडेंट और एएसपी तक के तबादले किए हैं। जम्मू ट्रैफिक के एएसपी प्रभु दयाल शर्मा को एएसपी सीआईडी एसबी जम्मू में भेजा गया है।

इसके अलावा जावेद अहमद कौल को एसएसपी ट्रैफिक सिटी श्रीनगर, अजीत सिंह को एसएसपी सीआईडी नई दिल्ली, अल्ताफ अहमद खान को एसएसपी एपीसीआर श्रीनगर, हसीब उल रहमान को एसएसपी रामबन, मुबसिर लतीफी को कमांडेंट 15 बटालियन, सुहेल मनावर को पीटीएस मनीगाम, अनीता शर्मा को कमांडेंट 14 बटालियन, स्वर्ण कोतवाल एसएसपी सिक्योरिटी जम्मू, समीर रेखी को पीटीडब्लयूएस जम्मू, कौशल कुमार कमांडेंट 18 बटालियन, अशोक कुमार एसओ टू आईजी जम्मू, यासिन किचलू एसएसपी सचिवालय, राजिंदर गुप्ता पीटीएस विजयपुर, राजेश शर्मा उपराज्यपाल के ओएसडी, राजेश बाली एआईजी सीआईवी जम्मू, मोहम्मद अरशद 12 बटालियन।

मोहम्मद आरिफ एसएसपी रेलवे जम्मू, जावेद हसन एस टू आईजी कश्मीर, अशोक कुमार कमांडेंट जेकेएपी 4 बटालियन, मोहम्मद शरीफ एसओ टू एडीजीपी सिक्योरिटी, युगल कुमार कमांडेंट 6 बटालियन, मोनिका सागर डिप्टी कमांडेंट आईआर 18 बटालियन दिल्ली, मंजूर अहमद एसपी ट्रैफिक रूरल कश्मीर, अमरजीत सिंह एसओ टू आईजी क्राइम कश्मीर, मोहम्मद यूसुफ एएसपी कुलगाम, राकेश कुमार एसओ टू आईजी ट्रैफिक, सुनील राज जेकेएपी कमांडेंट 7 बटालियन, सुखदेव राज कमांडेेंट 3 बटालियन जेकेएपी, अमित बसीन एएसपी ट्रैफिक सिटी जम्मू।

संजय राना कमांडेंट जेकेएपी 12 बटालियन, संजय शर्मा डिप्टी कमांडेंट 8 बटालियन, नसीर अहमद एएसपी सिक्योरिटी जम्मू, ताहिर गिलानी एसपी नार्थ श्रीनगर, मुजफ्फर अहमद डिप्टी कमांडेंट आईआर 11 बटालियन, सज्जाद अहमद एसपी साउथ श्रीनगर, आदिल हमीद गनेई एसपी मुख्यालय जम्मू, मुशीम अहमद एसएपी एसएसजी, शहजाद सलारिया एसपी बेस्ट श्रीनगर, अजाज अहमद एएसपी किश्तवाड़, फारूक केसर एएसपी पुंछ, सुरजीत कुमार एएसपी रियासी, दाऊद आयुब एसपी एनफोर्समेंट श्रीनगर, आफताब शेख डिप्टी कमांडेंट 6 बटालियन, मसरूर अहमद डिप्टी कमांडेंट 10 बटालियन और मुकेश कुमार एएसपी बारामुला बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें