उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के मछिल सेक्टर में मंगलवार को हार्ट अटैक से सेना के मेजर राहुल सिंह (गुनसारा, भरतपुर-राजस्थान) का निधन हो गया। वह 57 राष्ट्रीय राइफल्स मुख्यालय में तैनात थे।
विज्ञापन
उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। बाद में एयरलिफ्ट कर उन्हें 92 बेस अस्पताल बादामीबाग पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
चिनार कोर की ओर से ट्वीट कर बताया गया कि पेट्रोलिंग के दौरान स्थिति गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। चिनार कोर ने उनके निधन पर शोक जताया है।