फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: राजौरी के नौशेरा में आईईडी ब्लास्ट, एक मेजर शहीद, दो जवान घायल

Sat, 16 Feb 2019 05:35 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर शनिवार को राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम (बैट) की ओर से बिछाई गई आईईडी को डिफ्यूज करते समय हुए विस्फोट में सेना के मेजर चित्रेश बिष्ट शहीद हो गए। एक अन्य जवान घायल हो गया, जिसे एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए उधमपुर कमान अस्पताल भेजा गया है। सैन्य प्रवक्ता ने भी आईईडी ब्लास्ट में एक मेजर के शहीद तथा एक जवान के घायल होने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान की ओर सेक्टर के लाम झंगड़ इलाके के सरैया क्षेत्र लगाई गई आईडी का पता चलने के बाद सेना की ओर से इसे डिफ्यूज किया जा रहा था। बताते हैं कि तीन आईईडी को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर लिया गया था, लेकिन चौथे आईईडी को डिफ्यूज करते समय इसमें ब्लास्ट हो गया। 

इसमें  इंजीनियरिंग विभाग के एक मेजर शहीद हो गए। वह 21जीआर में तैनात थे। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही सेना के अन्य अधिकारी व जवानों ने मौके पर पहुंचकर घायल जवान को अस्पताल पहुंचाया। ज्ञात हो कि जनवरी में एलओसी के करीब पुखरणी में भी आईईडी ब्लास्ट हुआ था, जिसमें एक अधिकारी समेत दो जवान शहीद हो गए थे। 
विज्ञापन


नौशेरा सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन भी
नौशेरा सेक्टर में शाम चार बजे पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया। छोटे हथियारों से भारतीय पोस्ट को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई। सेना की ओर से मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई की गई है। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें