फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मेजर जनरल आरके सचदेवा ने एनसीसी गतिविधियों का लिया जायजा

विज्ञापन
जम्मू कश्मीर और लद्दाख निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) मेजर जनरल आरके सचदेवा ने एनसीसी श
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) मेजर जनरल आरके सचदेवा ने एनसीसी श्रीनगर मुख्यालय में गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दौरा किया। दौरे का प्राथमिक उद्देश्य प्रशिक्षण गतिविधियों की समीक्षा करना था। इसके अलावा श्रीनगर में दो नई इकाइयों की स्थापना की तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने कैडेटों को लगन के साथ सेवाएं देने के लिए कहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत पहलगाम के दौरे से हुई। यहां पर मेजर जनरल सचदेवा को जेआईएम के प्रिंसिपल कर्नल हेम चंद्र सिंह ने जेआईएम पहलगाम की गतिविधियों और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। एडीजी ने जेआईएम पहलगाम में एडवेंचर कोर्स के एनसीसी कैडेटों द्वारा आयोजित प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली। इस दौरान श्रीनगर में एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रगति का आकलन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें