फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनीता के मेजर दोस्त पर केस दर्ज करने को अड़ा परिवार

Tue, 31 Jan 2017 02:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
मेजर अनिता की खुदकुशी का मामला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मेजर अनीता की मौत के मामले में परिवार ने अब खुलकर जंग लड़ने की ठान ली है। सोमवार को अनीता की बहन सुनीता ने मां और अपने चाचा के साथ मिलकर जम्मू के आईजीपी से मुलाकात की। इसमें उन्होंने आईजीपी को लिखित में अनीता के करीबी मेजर मित्र को आरोपी बताकर उसके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। 
विज्ञापन


इससे पहले परिवार की तरफ से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई थी, लेकिन इस पत्र में किसी का जिक्र नहीं था कि किसके खिलाफ कार्रवाई हो। अब परिवार ने साफ-साफ मेजर अनीता के करीबी मित्र मेजर का नाम लिख दिया है। कहा गया कि अनीता की मौत का जिम्मेदार वही है। उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

हिमाचल प्रदेश के चंबा की रहने वाली मेजर अनीता की बहन सुनीता ने आईजी से कहा कि एक महीना बीत जाने और इस मामले से जुड़े कई तथ्य सामने आने के बावजूद पुलिस इसे लेकर एफआईआर नहीं लगा रही, जबकि जांच में मिले सबूतों से साफ हो चुका है कि अनीता को खुदकुशी करने के लिए मेजर ने उकसाया है। फिर भी उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज क्यों नहीं हो रही। अनीता के परिवार ने सांबा के डीएसपी को भी लिखित में मेजर पर कार्रवाई करने का पत्र दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सब इंस्पेक्टर, अब इंस्पेक्टर ट्रांसफर

पहले सब इंस्पेक्टर, अब इंस्पेक्टर ट्रांसफर - फोटो : demo pic
मेजर अनीता की मौत के मामले को पुलिस भी कोई खास गंभीरता से नहीं ले रही। पहले इस मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर को जांच से हटाकर जिला पुलिस लाइन भेज दिया। जांच एसएचओ को सौंप दी गई।

फिर जांच एसएचओ से ले ली और सब इंस्पेक्टर को दे दी। अब एसएचओ को हटाकर उनकी जगह एक नया एसएचओ लगा दिया है। एसएचओ यशपाल जंबाल को बाड़ी ब्राह्मणा से हटाकर सांबा और बाड़ी ब्राह्मणा में महेश शर्मा को लगा दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें