फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 केएएस अधिकारियों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उपराज्यपाल प्रशासन ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 केएएस अधिकारियों के तबादलों का आदेश जारी किया। सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की तरफ से जारी आदेश के तहत युवा, सेवा और खेल विभाग में विशेष सचिव नरेंद्र सिंह बाली का तबादला कर उन्हें पुलवामा का अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त का प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन

सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे मुज्जफर अहमद पीर को गांदरबल का अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त बनाया गया है। उप श्रम आयुक्त जम्मू कांता देवी का तबादला कर उन्हें उधमपुर का अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त व सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे पवन कुमार को राजोरी का अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त बनाया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कश्मीर अकरमउल्ला को बडगाम का अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त बनाया गया है। रोजगार विभाग जम्मू की संयुक्त निदेशक ज्योति रानी सलाथिया को रियासी का अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त बनाया गया है। जेएंडके रूरल लाइवलीहुड मिशन जम्मू के अतिरिक्त मिशन निदेशक शाम लाल को किश्तवाड़ का अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त बनाया गया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे सचिन देव सिंह को राजोरी का अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त बनाया गया है। जनजातीय विभाग में अतिरिक्त सचिव डॉ. रवि कुमार भारती को डोडा का अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त व सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे शब्बीर उल हसन को बडगाम का सहायक आयुक्त राजस्व बनाया गया है।
पर्यटन विभाग में उप सचिव नवदीप वजीर को सहायक आयुक्त पंचायत उधमपुर व कठुआ के जिला चुनाव अधिकारी अश्विनी कुमार को सांबा का सहायक आयुक्त पंचायत बनाया गया है। आईसीडीएस उप निदेशक कश्मीर बिलकिस जान का तबादला कर उन्हें गांदरबल का सहायक पंचायत आयुक्त का जिम्मा सौंपा गया है। पर्यटन विभाग कश्मीर के उप निदेशक इदील सलीम का तबादला कर उन्हें अनंतनाग का सहायत पंचायत आयुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन

मीनाक्षी वेद को जम्मू जिले का सहायक पंचायत आयुक्त बनाया गया
कटड़ा के एसडीएम अशोक कुमार को वेज इंप्लायमेंट जम्मू का परियोजना अधिकारी बनाया गया है। रूरल सेनीटेशन जम्मू के उप निदेशक सोहन लाल को कठुआ का सहायक पंचायत आयुक्त व सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही मीनाक्षी वेद को जम्मू जिले का सहायक पंचायत आयुक्त बनाया गया है। रोजगार जेएंडके के उप निदेशक सेंट्रल मोहम्मद रशीद का तबादला कर उन्हें राजोरी का सहायक पंचायत आयुक्त व सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे संदीप को कठुआ का सहायक आयुक्त राजस्व बनाया गया है। उप मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीनगर गुलजार अहमद का तबादला कर उन्हें बारामुला का सहायत पंचायत आयुक्त बनाया गया है।
जेएंडके रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन जम्मू का महाप्रबंधक स्वर्ण सिंह का तबादला कर उन्हें रामबन का सहायक आयुक्त पंचायत बनाया गया हैं। युवा, सेवा और खेल विभाग के उप सचिव सईद अल्ताफ हुसैन का तबादला कर उन्हें सहायक आयुक्त पंचायत बांदीपोरा बनाया गया है। अगली नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे मो अश्फाक का तबादला कर उन्हें सहायक आयुक्त पंचायत डोडा बनाया गया है।
कलेक्टर लेक्स एंड वाटरवेज डेवलपमेंट अथॉरिटी श्रीनगर रिजवान असगर का तबादला कर उन्हें सहायक आयुक्त पंचायत शोपियां बनाया गया है। समाज कल्याण निदेशालय में कश्मीर में उप निदेशक प्रशासन नजवान नाजकी का तबादला कर पुलवामा का सहायक आयुक्त पंचायत बनाया गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के उप निदेशक शरजील अली नायकू का तबादला का उन्हें कुलगाम का सहायक आयुक्त राजस्व बनाया गया है। जिला चुनाव अधिकारी बडगाम मीर जाहिदा का तबादला कर उन्हें बडगाम का सहायक पंचायत आयुक्त व बागवानी विभाग के उप सचिव शब्बीर अहमद वानी का तबादला कर उन्हें कुपवाड़ा का सहायक पंचायत आयुक्त बनाया गया है।
जिला रोजगार केंद्र राजोरी के उप निदेशक शफीक अहमद का तबादला कर उन्हें पुंछ का सहायक आयुक्त पंचायत व रियासी के उप जिला चुनाव अधिकारी जाकिर हुसैन का तबादला कर उन्हें किश्तवाड़ का पंचायत सहायक आयुक्त बनाया गया है। शहरी स्थानीय निकाय कश्मीर के उवप निदेशक एजाज अहमद शाह का तबादला कर उन्हें पुलवामा का पंचायत सहायक आयुक्त व सब रजिस्ट्रार श्रीनगर जोहर अली का तबादला कर उन्हें कुपवाड़ा का पंचायत सहायक आयुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें