अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। एक पुलिस कर्मी की मां की कोरोना पाजिटिव होने से मौत हो गई है। पुलिस कर्मी शहर के बठिंडी इलाके में एक रिटायर डीआईजी के घर पर तैनात था। इसे लेकर पुलिस महकमे में भी हड़कंप है। तमाम जगहों पर नफरी जिला पुलिस लाइन जम्मू से जाती है। इसे देखते हुए जिला पुलिस लाइन के मुख्य गेट को सैनिटाइजेशन टनल में तब्दील कर दिया गया है। ताकि पुलिस लाइन में आने जाने वाला हर एक कर्मी टनल से होकर निकले। उधर, पुलिस महकमा अपने तमाम कर्मियों को लेकर चिंतित है। कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। ताकि ड्यूटी में तैनात कर्मियों को कोरोना से बचाया जा सके। पुलिस कालोनियों और पुलिस स्टेशनों में भी कर्मियों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उन्हें कई तरह की जानकारियां दी जा रही हैं। जिससे कि वो सुरक्षित रह सकें।