जम्मू। महिला क्लब मेरी पहचान ने बुधवार को संध्या गुप्ता की अध्यक्षता में अंडर-17 और अंडर-18 क्रिकेट, कबड्डी और दौड़ में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने कांस्य और रजत पदक पर कब्जा जमाया है। संध्या गुप्ता ने बताया कि जयपुर में चार से छह सितंबर तक प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रदेश के अलग जिलों प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। मौके पर रोमी शर्मा भी मौजूद रहे। संवाद
संवाद
---------------
तरेवा स्कूल में किया पौधरोपण
जम्मू। राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तरेवा (जम्मू) में बुधवार को पौधरोपण किया गया। स्कूल प्रिंसिपल आरजी डोगरा ने बताया कि पौधे लगाने का उद्देश्य पर्यावरण को हराभरा और स्वच्छ बनाना है। संवाद