फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महेशपुरा की नालियों में फैली गंदगी, क्षतिग्रस्त दीवार से बाधित हो रही निकासी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। महेशपुरा में नालियों की बदहाली के कारण स्थानीय निवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर बख्शी नगर से होकर गुजरने वाली मुख्य नाली की दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। मलबे के कारण निकासी ठप है और गंदगी के बड़े ढेर फंसे हैं जिनसे बदबू आ रही है। भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र में डेंगू व मलेरिया सहित अन्य बीमारियों के फैलने का खतरा है। लोगों ने जम्मू नगर निगम और विधायक से कई बार गुहार लगाई लेकिन नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन

संजय कुमार शर्मा के अनुसार नाली में कई दिन तक गंदा पानी रुका है। घर नाली के बिल्कुल पास है जिससे सांस लेना तक दूभर हो चुका है। सुमन शर्मा ने बताया कि गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं और बरसात सिर पर है। जेएमसी को तुरंत सफाई करवानी चाहिए। दिनेश दीवान के अनुसार जब तक क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत नहीं होगी तब तक स्थायी समाधान संभव नहीं है।
विज्ञापन


-

नाले की सफाई नियमित रूप से कराई जा रही है। क्षतिग्रस्त दीवार की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है। उम्मीद है कि जल्द ही समाधान निकलेगा।

-चमन लाल मट्टू, सेनेटरी सुपरवाइजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें