फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगावत रोकने के लिए महबूबा मुफ्ती ने भंग की राजनीतिक मामलों की कमेटी 

Sun, 21 Jul 2019 12:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू 
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : ANI
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को एक अहम फैसले में पार्टी की राजनीतिक मामलों की कमेटी (पीएसी) को भंग कर दिया। हाल ही में पीडीपी के कई पूर्व विधायकों व वरिष्ठ नेताओं के पार्टी छोड़ने के चलते पार्टी में बढ़ती बगावत को रोकने के प्रयास के तहत यह कदम उठाया गया है। 28 जुलाई को पीडीपी अपना 20 वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। 

विज्ञापन


हालांकि पीडीपी प्रवक्ता के अनुसार राजनीतिक मामलों की कमेटी का निकट भविष्य में पुनर्गठन किया जाएगा। पार्टी की 11 सदस्यीय राजनीतिक मामलों की कमेटी में अध्यक्ष के अलावा मुजफ्फर हुसैन बेग, मोहम्मद सरताज मदनी, अब्दुल रहमान वीरी, महबूब बेग, निजामुद्दीन भट्ट, मोहम्मद दिलावर मीर, त्रिलोक सिंह बाजवा, चौधरी जुल्फकार अली, गुलाम नबी लोन और फिरदौस टाक शामिल थे। 

हाल ही में पार्टी के कई पूर्व विधायकों मोहम्मद खलील बंड, अल्ताफ बुखारी, हसीब द्राबू, इमरान अंसारी, आबिद अंसारी और अब्बास वानी ने पार्टी को छोड़ दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि महबूबा मुफ्ती ने पार्टी में बगावत को रोकने के लिए राजनीतिक मामलों की कमेटी को भंग किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक मामलों की कमेटी को भंग किया जाना पार्टी का आंतरिक मामला है और अध्यक्ष के क्षेत्राधिकार का विषय है। 
- फिरदौस टाक, प्रवक्ता, पीडीपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें