नृसिंह गोशाला में गोपाष्टमी पर होने वाले 51 कुंडीय महायज्ञ की जानकारी देते मंदिर समिति के सदस्य।
- फोटो : KATHUA
बिलावर। 22 नवंबर को गोपाल अष्टमी के दिन श्री नृसिंह गौशाला मांडली में 51 कुंडीय हवन यज्ञ होगा। मंदिर समिति की रविवार को हुई बैठक में समिति के सदस्यों ने गोपाल अष्टमी के दिन होने वाले हवन यज्ञ और भंडारे की तैयारियों पर चर्चा की।
सरपंच ओम प्रकाश ने बताया कि गोपाल अष्टमी के दिन नृसिंह गौशाला मांडली में 51 कुंडीय हवन यज्ञ किया जाएगा। इसके लिए समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने बताया कि गोपाल अष्टमी के दिन सबसे पहले नवग्रह पूजन किया जाएगा, जिसके बाद गौ पूजन और हवन यज्ञ का आयोजन होगा। हवन यज्ञ के बाद गौशाला में वार्षिक भंडारा भी किया जाएगा। बैठक में भाजपा मंडल बिलावर के अध्यक्ष पूर्णचंद, बलदेव सिंह और नीतीश कुमार सहित कई अन्य लोग शामिल थे।