फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम के घंटों में बढ़ोतरी से बढ़ेगा मानसिक तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भारतीय मजदूर संघ के नेेतृत्व एक प्रतिनिधिमंडल राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास से मिला और मांगों से अवगत कराया। इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने केंद्र सरकार के प्रति श्रमिक विरोधी नीतियों के बारे में अवगत कराया और ड्यूटी 12 घंटे तक बढ़ाने पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि काम के घंटे बढ़ने से मानसिक तनाव बढ़ेगा। मजदूर परेशान होंगे। इस फैसले को वापस लिया जाए। इसके अलावा प्रदेश में अनुबंध पर रखे गए कर्मचारियों को नियमों के अनुसार लाभ पहुंचाया जाए। मांगों के हल के लिए अध्यापक सड़कों पर उतर आए हैं। इनका भी समाधान होना चाहिए। ईएसआई और पीएफ का लाभ कामगारों को दिया जाए। इस मौके पर संघ के महासचिव अशोक चौधरी, चुनी लाल और अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें