फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री राधा माधव टस्ट ने भक्तिभाव से मनाई श्री हनुमान जयं

विज्ञापन
इस दौरान लोगों में राशन भी वितरण किया गया - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
श्री राधा माधव ट्रस्ट ने भक्तिभाव से मनाई श्री हनुमान जयंती हनुमान जी की पूजा करने से मानव जीव के दूर हो जाते हैं सब संकट: महंत राजेश बिट्टू संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा श्री राधा माधव टरस्ट एवं राधा कृष्ण मंदिर प्रबंधन की तरफ से सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए भक्तिभाव से भगवान श्री राम के भक्त श्री हनुमान जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण मंदिर मे भगवान श्री हनुमान की प्रतिमा के समक्ष घी के दीपक जलाए गए, संत महात्माओं द्वारा विविधित पूजन के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और भगवान श्री हनुमान से प्रार्थना की गई कि वे अपनी कृपा से देश व दुनिया में उत्पन्न संकट दूर करें । वहीं महंत राजेश बिट्टू ने बताया कि चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि की रात्रि को संकटमोचन भगवान श्री हनुमान का जन्म हुआ है और आज भगवान की जयंती पर श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रबंधन द्वारा संगत को सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की गई थी , जिसके चलते संगत मंदिर में पहुंचने के बजाए अपने ही घरों में रह घर मे श्रद्धालुओं ने एक एक घी का दीपक जलाया है। सामूहिक तौर पर सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया । महंत के अनुसार भगवान श्री हनुमान ही एक ऐसे देव हैं,जिनके बारे में कहा जाता है कि इनका चारों युगों में प्रताप रहेगा। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से कोरोना नामक संकट दूर हो जाएगा,क्योंकि श्री हनुमान जी सब पर कृपा करने वाले हैं और सबके संकट हरने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें