फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदर्शनी में योजनाओं, नीतियों पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। तीन दिवसीय प्रदर्शनी गतिशील जम्मू-कश्मीर रविवार को कंट्री इन में संपन्न हुई। समापन समारोह में जुगल किशोर शर्मा ने भाग लिया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना था।
प्रदर्शनी में प्रदर्शित रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ), अमूल, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद- हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान (आईसीएफआरई-एचएफआरआई), जल शक्ति मंत्रालय के तहत केंद्रीय भूजल बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी), न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल), भारतीय मृदा और भूमि उपयोग सर्वेक्षण, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, भारतीय रिजर्व बैंक और खनन मंत्रालय के तहत भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण सहित उल्लेखनीय संगठनों को सर्वश्रेष्ठ स्टॉल ट्राफियां प्रदान की गईं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर मिल्क प्रोड्यूसर्स को-ऑपरेटिव लिमिटेड (जेकेएमपीसीएल) और एएमयूएल को भी उनके उत्कृष्ट स्टालों के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में डीआरडीओ टीबीआरएल लैब के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रदीप सिंह चंदेल, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के उप महानिदेशक पीएस मिश्रा, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के निदेशक मंयक कुमार त्यागी और प्रयास इवेंट्स और प्रदर्शनियों के निदेशक मीतू पॉल सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें