फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पलेनी नाले में मां-बेटी बहीं, बेटी का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुओं को चराने के लिए गई थीं, तेज बहाव के कारण नहीं कर पाईं नाले को पार
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। नगरोटा थाने के अंतर्गत पलेनी नाला के पास पशुओं को चराने गईं मां और बेटी नाले में बह गईं। पुलिस ने बेटी का शव बरामद कर लिया है, जबकि मां का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार शनिवार को रोशनी निवासी पलेनी और उसकी बेटी राहिला बानो नाले के पास पशु को चरा रही थीं। बारिश के बाद नाले में अचानक जलस्तर बढ़ गया। दोनों ने नाले को पार करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाईं और तेज बहाव में बह गईं। महिला नाले में जलस्तर कम होने के कारण नाला पार पशुओं को ले गई थी। जब घर पर मां-बेटी नहीं पहुंचीं तो परिजन उन्हें ढूंढने निकले। इस दौरान उन्होंने देखा कि नाले के पास पशु तो हैं, लेकिन वह दोनों नहीं थीं। इसके बाद गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। रविवार सुबह पुलिस ने उन्हें ढूंढने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान नाले का जलस्तर भी कम हो गया था। बाद में एक किलोमीटर दूर राहिला बानों का शव बरामद हुआ। हालांकि उसकी मां रोशनी का कुछ पता नहीं चला। देर शाम तक उसकी तलाश जारी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें