राजोरी। सरकारी अधिकारियों और आम जनता को नए आपराधिक कानूनों की बारीकियों के बारे में शिक्षित करने की पहल के तहत जिले के चार अलग-अलग ब्लॉकों डूंगी, दरहाल, सुंदरबनी और कंडी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन सत्रों में विभिन्न विभागों के लगभग 350-400 अधिकारियों के साथ-साथ आम जनता ने भी भाग लिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने आपराधिक कानूनों में हुए बदलावों और उनके निहितार्थों के बारे में जानकारी प्रदान की। संवाद