रियासी। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर लंगर लगाने के लिए शिव शक्ति मंडली सोमवार को रनसू के लिए रवाना होगी। मंडली की तरफ से मंगलवार से वीरवार तक लंगर लगाया जाएगा। लंगर में शिवखोड़ी आने आने श्रद्धालुओं को खाने की सुविधा दी जाएगी। इस दौरान सुबह, दोपहर, शाम व रात को भोजन मिलेगा। वहीं, अन्य पकवानों के स्टाल भी लगाए जाएंगे। महाशिवरात्रि पर सुंदरबनी, नौशहरा, राजोरी, पुंछ, जम्मू, उधमपुर, अखनूर, कटड़ा से आने वाली लंगर समितियां आधार शिविर से शिव गुफा तक जाने वाले पैदल ट्रैक पर लंगर लगाकर लोगों की सेवा करते हैं। संवाद