फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार मचैल यात्रा 25 जुलाई से

Sat, 13 Jun 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
इस वर्ष 25 जुलाई से किश्तवाड़ जिले के पाडर से मचैल यात्रा शुरू की जा रही है। अमूमन पहली अगस्त से इस यात्रा का आगाज होता रहा है। 31 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा में देशभर से लाखों श्रद्धालु मां मचैल के दरबार में हाजिरी भरेंगे। श्रद्धालुओं को गुलाब गढ़ से मचैल भवन और वापसी की हेलीकाप्टर सेवा भी मिलेगी।
विज्ञापन


शक्ति सेवा संस्था जेएंडके के प्रधान प्रहलाद सिंह राठोर और महासचिव आरएस चौहान ने बताया कि हर साल यात्रियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए इस साल यात्रा को जुलाई में ही शुरू किया जा रहा है। गुलाबगढ़ बेस कैंप में यात्री भवन का निर्माण जारी है। हैलीपेड गुलाबगढ़ में यात्रियों के लिए वेटिंग रूम का निर्माण किया जा रहा है। यात्रा मार्ग पर कुंदहेल और चिशोती में यात्री शेड बनाए जा रहे हैं।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गुलाबगढ़ से मचैल और वापसी हवाई यात्रा में प्रति यात्री से चार हजार रुपये से अधिक किराया न वसूला जाए। उन्होंने चंडी माता मचैल श्राइन बोर्ड की स्थापना करने की मांग की। इस बीच सरकूट मंदिर में हुई प्रबंधन कमेटी की बैठक में यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें