mata vaishno devi darbar photos
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के चलते माता वैष्णो देवी की यात्रा से वंचित श्रद्धालुओं को अब स्पीड पोस्ट से घर बैठे प्रसाद मिलेगा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार और डाक सेवाएं विभाग के निदेशक गौरव श्रीवास्तव ने एक समझौते पर हस्ताक्षर कर सेवा लांच की। श्रद्धालु यात्रा नहीं कर पाने की सूरत में वेबसाइट और फोन नंबर पर कॉल कर प्रसाद की बुकिंग करवा सकते हैं। बोर्ड के अनुसार यह सेवा नो प्रॉफिट नो लॉस पर दी जाएगी। श्राइन बोर्ड ने तीन अलग-अलग श्रेणी का प्रसाद लांच किया है।
कटड़ा स्थित स्पीरिचुअल ग्रोथ सेंटर में समझौते के बाद श्राइन बोर्ड के सीईओ ने बताया कि 16 अगस्त से यात्रा को फिर से शुरू किया गया है। भवन में स्थित यज्ञ शाला में हवन और पूजा के लिए भी श्रद्धालुआें को अनुमति दी गई है। हेलिकॉप्टर, बैटरी चालित कार और भवन से भैरो मंदिर तक रोप वे सेवाएं चलाई जा चुकी हैं।
स्पीड पोस्ट से यहां करवाएं बुकिंगस्पीड पोस्ट से यहां करवाएं बुकिंग
श्राइन बोर्ड ने प्रसाद बुकिंग के लिए 9906019475 फोन नंबर जारी किया है। इसी तरह से श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.maavaishnodevi.org/ पर भी बुकिंग करवाई जा सकेगी।