फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मां खीर भवानी यात्रा के लिए तैयारिंया शुरू, परिवहन-सुरक्षा के हो प्रबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पवित्र ऐतिहासिक माता खीर भवानी यात्रा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार भी हजारों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। यह बात माता खीर भवानी यात्रा कल्याण समिति की संयोजक किरण वट्टल ने बैठक में कही। समिति के अध्यक्ष एमके योगी ने अवगत कराया कि जम्मू-कश्मीर के राहत आयुक्त (प्रवासी) ने बैठक में आश्वासन दिया है कि वे पिछली परंपराओं के अनुरूप यात्रा को सफल बनाने में योगदान देंगे।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता विनोद पंडिता ने कहा कि हर साल यात्रियों के लिए परिवहन, सुरक्षा और आवास जैसी व्यवस्थाएं की जाती हैं। इस बार भी सुविधाएं दी जाएं। उन्होंने माता के निवास स्थान पर रिकॉर्ड समय में यात्री निवास के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए उपराज्यपाल की प्रशंसा की। जम्मू और कश्मीर के संभागीय आयुक्तों का भी आभार जताया। समिति के अध्यक्ष ने आगामी यात्रा के लिए कुछ सुझाव भी प्रस्तुत किए जिनमें पर्याप्त परिवहन सुविधाएं, रास्ते में उचित जलपान की व्यवस्था, पुख्ता सुरक्षा इंतजाम, तीर्थयात्रियों के लिए आवास तथा उचित स्वच्छता के प्रावधान आदि शामिल थे। उन्होंने मुद्दों पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। इस मौके पर आशुतोष पंडिता, अभय रैना, बालकृष्ण भट, राजेश लबरू, संजय रैना, शुभन भट, रवि कचरू, डेजी धर, सुरिंदर पंडिता, अधिवक्ता ज्योति धर और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें