खेल विभाग के सौजन्य से क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच खेले खिलाउ़ी
जम्मू। एमए स्टेडियम में कबड्डी (लड़कियों अंडर-14 और अंडर-17) के इंटर जोनल जिला स्तरीय मुकाबले हुए। शनिवार को आखिरी दिन रोमांचक सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले देखने को मिले। अंडर-14 में खौड़ और चौकी चौड़ा जोन खिताब के लिए भिड़े। खौड़ ने प्रतिद्वंद्वी को 42-20 अंक से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
क्वार्टर फाइनल में जम्मू ने सतवारी को 25-16, गांधी नगर ने मीरां साहिब को 25-18, खौड़ ने अखनूर को 34-26, चौकी चौड़ा ने भलवाल को 35-12 अंक से पराजित किया। सेमीफाइनल में खौड़ ने जम्मू को 30-28, चौकी चौड़ा ने गांधी नगर को 42-33 अंक से मात दी। जम्मू और गांधी नगर के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला जो दो बार एक्स्ट्रा टाइम तक खिंचा और आखिर में 5-5 रेड तक गया जिसमें जम्मू जोन विजेता रहा।
अंडर-17 की खिताब जंग में जम्मू जोन ने गांधी नगर पर 13 अंक (39-26) से जीत दर्ज की। क्वार्टर फाइनल में जम्मू जोन ने सतवारी को 23 अंक (33-10), गांधी नगर ने अरनिया को नौ अंक (24-15), अखनूर ने मढ़ को 10 अंक (31-21) और भलवाल ने चौकी चौड़ा को एक अंक (32-31) से हराया।
अंडर-17 क्रिकेट में डंसाल ने मीरां साहिब को हराया
क्रिकेट (लड़के) अंडर-17 में सेमीफाइनल मैच खेले गए। डंसाल ने 15 ओवर में 71 रन बनाए। सुमित ने 22 रन और सहज ने 19 रन का योगदान दिया। दिशांत और मोहम्मद अयान ने 3-3 जबकि हर्शदीप ने 2 विकेट लिए। मीरां साहिब ने आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। दिशांत और आदर्श ने 16 और 11 रन बनाए। सहज ने तीन और शाहिद अली ने एक विकेट लिया।