फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेएंडके यूटी बैडमिंटन ट्रायल का दूसरा दिन, शौर्य ने गोपेश को दी मात

Sun, 20 Aug 2023 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। तीन दिवसीय ऑल जेएंडके यूटी बैडमिंटन ट्रायल शनिवार को दूसरे दिन एमए स्टेडियम में जारी रहा। इस दौरान सब जूनियर (अंडर-15 और अंडर-17) वर्ग में लड़कों और लड़कियों के एकल और युगल मुकाबले खेले गए। अंडर-17 में लड़कों के एकल वर्ग के 16वें मुकाबले में शौर्य प्रथम और गोपेश सिंह के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। शौर्य ने इस मुकाबले को 21-19, 18-21 और 23-21 के अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इसके अलावा उदयन शर्मा ने भवदीप सिंह को 10-21, 26-24, 21-11 और विभव मेहता ने तनीष को 21-11, 21-12 के अंतर से हराया। लड़कियों में स्नोवी गोस्वामी ने श्रीजुस शर्मा को 21-05 और 21-04 के बड़े अंतर से हराकर अगले दौर में जगह पक्की की।
लड़कों के अंडर-15 के युगल मुकाबले में कार्तिक और कनिष्क की जोड़ी ने विनायक और प्रियांशु की जोड़ी को 21-12, 21-13 के अंतर से हराया। गोपेश और शिवांश कि जोड़ी ने स्वयं और हर्ष की जोड़ी को 21-06, 21-13 से हराया। वहीं, लड़कियों में सुहानी और गानिया की जोड़ी ने सोनधावी और कोमल की जोड़ी को 21-09, 21-06 से और डायमंड और प्रिशा की जोड़ी ने यश्वनी और पावनी की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 21-17, 14-21, 21-13 के अंतर से हराया।
विज्ञापन

अंडर-15 आयु वर्ग में लड़कों के एकल मुकाबले में गोपेश सिंह ने अर्नव को 21-06, 21-09, कार्तिक ने रिषित को 21-04, 21-12 से, कनिष्क ने स्वयं को 21-18, 21-13 से, हर्ष शर्मा ने अर्जुन को 21-07, 21-07 से, शिवांश पनोत्रा ने मंथन को 21-04, 21-05 से, परम ने विवान चिब को 21-13, 21-05 से, आर्यन पंगोत्रा ने प्रियांशु को 22-20, 24-22 से और शौर्य प्रथम ने विनायक को 21-05, 21-02 के बड़े अंतर से हराया। लड़कियों के एकल मुकाबले में सुहानी शर्मा ने सोनधावी को 21-06, 21-04 से, डायमंड राजपूत ने गानिया सिंह को 21-15, 21-18 से, सुहानी गुप्ता ने यशस्वनी को 21-16, 21-14 से और स्नोवी गोस्वामी ने नेविका वर्मा को 21-01, 21-01 से एकतरफा मात दी।
विज्ञापन

मैचों का संचालन अनिल गोरखा, पवननित, सुखदेव सिंह और बैडमिंटन कोच दुवम गुप्ता ने किया। मौके पर भारतीय बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष डॉ. डीओ शर्मा, जम्मू-कश्मीर बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव बलबीर सिंह जम्वाल और जम्मू सिटी व जिला बैडमिंटन संघ के महासचिव डीवी शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें